📢 अपने क्षेत्र से जुड़ी भ्रष्टाचार की खबरे या विज्ञापन देने के लिए संपर्क करे
📞 7772828778 | 📩 Email: editor@theindiaspeaks.com

बिस्टान क्षेत्र में पति ने कुल्हाड़ी से की पत्नी की हत्या, 24 घंटे के भीतर पुलिस ने आरोपी को दबोचा

खरगोन। The India Speaks Desk

खरगोन जिले में चरित्र शंका के चलते महिलाओं की हत्या के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। ऊन थाना क्षेत्र में पत्नी की हत्या के सनसनीखेज मामले के महज 15 दिन बाद अब बिस्टान थाना क्षेत्र में एक और महिला की हत्या ने पूरे जिले को झकझोर दिया है। इस बार भी हत्या के पीछे पत्नी के चरित्र पर संदेह ही वजह बताया जा रहा है।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्या के फरार आरोपी पति को घटना के 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया।

आंगन में सो रही थी महिला, रात में किया जानलेवा हमला

पुलिस के अनुसार 7-8 जून 2026 की दरमियानी रात ग्राम गलतार के भयडिया फाल्या में सयदी बाई अपने 11 वर्षीय नाती के साथ घर के आंगन में सो रही थी। रात करीब 1 बजे नाती ने परिवार के अन्य सदस्यों को बताया कि उसके नाना ने नानी पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया है।

सूचना मिलते ही पुत्र कमल मौके पर पहुंचा। वहां उसने अपने पिता बिसन बर्डे को हाथ में कुल्हाड़ी लिए खाट के पास खड़ा देखा। पुत्र को देखते ही आरोपी मौके से फरार हो गया।

घायल महिला के गले और छाती पर गंभीर चोटें थीं तथा अत्यधिक रक्तस्राव हो रहा था। कुछ ही देर बाद महिला ने दम तोड़ दिया।

घटना की सूचना मिलते ही थाना बिस्टान पुलिस ने अपराध क्रमांक 146/2026 धारा 103(1) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

पुलिस अधीक्षक रविंद्र वर्मा के निर्देशन तथा एसडीओपी भीकनगांव राकेश आर्य के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी गुलाबसिंह रावत के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई।

कई गांवों में तलाश, मुखबिर की सूचना से मिली सफलता

आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम ने पांच बेड़िया, मोहनपुरा, सामरपाट, हीरापुर और जूनापानी सहित कई संभावित स्थानों पर तलाश की। साथ ही मुखबिर तंत्र को भी सक्रिय किया गया।

तलाश के दौरान सूचना मिली कि आरोपी गुलाबी रंग की शर्ट पहनकर धूलकोट-भगवानपुरा मार्ग पर पैदल जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस पूछताछ में आरोपी बिसन पिता कोलिया बर्डे निवासी भयडिया फाल्या, ग्राम गलतार ने स्वीकार किया कि उसने पत्नी सयदी बाई के चरित्र पर संदेह के चलते कुल्हाड़ी से हमला कर उसकी हत्या की थी।

“पत्नी के चरित्र पर संदेह के कारण आरोपी ने कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या करने की बात स्वीकार की है।”

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया है।

15 दिनों में दूसरा मामला, बढ़ रही चिंता

गौरतलब है कि इससे पहले 28 मई को ऊन थाना क्षेत्र के सुरपाला बैडी गांव में भी एक महिला की हत्या का खुलासा हुआ था। उस मामले में भी आरोपी पति ने पत्नी के चरित्र पर संदेह के चलते हत्या करने की बात स्वीकार की थी।

लगातार सामने आ रहे ऐसे मामलों ने घरेलू हिंसा, महिलाओं की सुरक्षा और पारिवारिक विवादों के हिंसक रूप लेने की बढ़ती प्रवृत्ति को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

आरोपी की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी बिस्टान निरीक्षक गुलाबसिंह रावत के नेतृत्व में उप निरीक्षक सुदामा मोरे, प्रधान आरक्षक सरदार खरते, रामलाल तंवर, मुकेश यादव सहित थाना बिस्टान, एसडीओपी कार्यालय एवं साइबर सेल खरगोन की टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

ASUS Vivobook Laptop Buy Now

📢 The India Speaks में रिपोर्टर भर्ती शुरू!

क्या आपके पास खबरों की समझ है? क्या आप अपने क्षेत्र की सच्चाई सामने लाना चाहते हैं?

🔍 The India Speaks अपने नेटवर्क के विस्तार के लिए स्थानीय रिपोर्टर नियुक्त कर रहा है।

✍️ ज़िम्मेदारियां:

✅ पात्रता:

💼 लाभ:

📲 आवेदन करें:

📧 ईमेल: editor@theindiaspeaks.com
📞 मोबाइल: 7772828778

⚠️ यह भर्ती केवल गंभीर और ज़िम्मेदार अभ्यर्थियों के लिए है। स्थान सीमित हैं।