📢 अपने क्षेत्र से जुड़ी भ्रष्टाचार की खबरे या विज्ञापन देने के लिए संपर्क करे
📞 7772828778 | 📩 Email: editor@theindiaspeaks.com

“जनता से वसूली या कंपनियों को राहत?” — कांग्रेस ने सरकार पर साधा निशाना

भोपाल। The India Speaks Desk

मध्यप्रदेश में पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर प्रदेश की राजनीति फिर गरमा गई है। कांग्रेस नेता एवं नेता प्रतिपक्ष 0 ने भाजपा सरकार पर जनता की जेब पर बोझ डालने का आरोप लगाया है।

उमंग सिंघार ने कहा कि मध्यप्रदेश में पेट्रोल-डीजल पर भारी VAT और अतिरिक्त टैक्स लगाए जा रहे हैं, जिससे आम लोगों को अन्य राज्यों की तुलना में ज्यादा कीमत चुकानी पड़ रही है। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश में 29% VAT, प्रति लीटर ₹2.5 अतिरिक्त टैक्स और अलग-अलग उपकर के कारण मध्यप्रदेश और उत्तरप्रदेश के दामों में ₹12 तक का अंतर देखने को मिल रहा है।

“मोदी सरकार जनता के लिए या कंपनियों के लिए?”

कांग्रेस नेता ने केंद्र और राज्य सरकार दोनों को निशाने पर लेते हुए सवाल उठाया कि आखिर आम जनता से इतना टैक्स क्यों वसूला जा रहा है। उन्होंने कहा कि लगातार बढ़ती महंगाई के बीच पेट्रोल-डीजल पर भारी टैक्स आम आदमी, किसानों और ट्रांसपोर्ट सेक्टर पर सीधा असर डाल रहा है।

“मोदी जी देश के लिए काम कर रहे हैं या बड़ी कंपनियों के लिए?” — उमंग सिंघार

विपक्ष ने टैक्स कम करने की मांग की

कांग्रेस ने मांग की है कि मध्यप्रदेश सरकार पेट्रोल और डीजल पर लगाए गए अतिरिक्त टैक्स और उपकर को कम करे ताकि जनता को राहत मिल सके। विपक्ष का कहना है कि ईंधन महंगा होने से परिवहन लागत बढ़ती है और इसका असर रोजमर्रा की वस्तुओं की कीमतों पर भी पड़ता है।

वहीं भाजपा की ओर से अब तक इस बयान पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

ASUS Vivobook Laptop Buy Now

Leave a Reply

📢 The India Speaks में रिपोर्टर भर्ती शुरू!

क्या आपके पास खबरों की समझ है? क्या आप अपने क्षेत्र की सच्चाई सामने लाना चाहते हैं?

🔍 The India Speaks अपने नेटवर्क के विस्तार के लिए स्थानीय रिपोर्टर नियुक्त कर रहा है।

✍️ ज़िम्मेदारियां:

✅ पात्रता:

💼 लाभ:

📲 आवेदन करें:

📧 ईमेल: editor@theindiaspeaks.com
📞 मोबाइल: 7772828778

⚠️ यह भर्ती केवल गंभीर और ज़िम्मेदार अभ्यर्थियों के लिए है। स्थान सीमित हैं।