📢 अपने क्षेत्र से जुड़ी भ्रष्टाचार की खबरे या विज्ञापन देने के लिए संपर्क करे
📞 7772828778 | 📩 Email: editor@theindiaspeaks.com

सिर्फ कुछ दिनों में CJP बनी इंटरनेट की सबसे चर्चित “युवा पार्टी”, सोशल मीडिया पर मची हलचल

नई दिल्ली। The India Speaks Desk

देशभर में सोशल मीडिया पर वायरल हो रही “Cockroach Janta Party (CJP)” अब एक नए आंकड़े को लेकर चर्चा में है। खबर लिखे जाने तक CJP के आधिकारिक Instagram अकाउंट पर 9.6 मिलियन फॉलोअर्स दर्ज किए गए, जबकि BJP के आधिकारिक Instagram पेज “bjp4india” पर 8.7 मिलियन फॉलोअर्स दिखाई दिए।

वायरल पोस्ट्स और स्क्रीनशॉट्स में एक कॉकरोच को कमल के फूल पर हावी दिखाया गया है, जिसे इंटरनेट यूज़र्स “युवाओं के डिजिटल गुस्से” का प्रतीक बता रहे हैं। पोस्ट पर लिखा गया —

“DON’T UNDERESTIMATE THE POWER OF YOUTH!”

कैसे बना CJP इंटरनेट सेंसेशन?

हाल ही में CJI की कथित “कॉकरोच” टिप्पणी को लेकर सोशल media पर विवाद शुरू हुआ था। इसके बाद हजारों युवाओं ने “Cockroach Janta Party” नाम से मीम्स, वीडियो, डिजिटल पोस्टर और ऑनलाइन कैंपेन शुरू कर दिए।

धीरे-धीरे यह सिर्फ मीम ट्रेंड नहीं रहा, बल्कि बेरोजगारी, पेपर लीक, सिस्टम से नाराज़गी और युवाओं की आवाज दबाए जाने जैसे मुद्दों से जुड़ा डिजिटल विरोध बन गया।

सोशल मीडिया पर युवाओं का गुस्सा

Instagram और X पर बड़ी संख्या में यूज़र्स CJP को सपोर्ट करते दिखाई दे रहे हैं। कई पोस्ट्स में लिखा गया —

“जिस युवा को कॉकरोच कहा गया, वही अब इंटरनेट पर सबसे बड़ा ट्रेंड चला रहा है।”

कुछ यूज़र्स इसे “ऑनलाइन जनआंदोलन” बता रहे हैं, जबकि कई इसे व्यवस्था के खिलाफ व्यंग्यात्मक बगावत कह रहे हैं।

BJP से ज्यादा फॉलोअर्स ने बढ़ाई राजनीतिक चर्चा

CJP अकाउंट के 9.6 मिलियन फॉलोअर्स का आंकड़ा सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर राजनीतिक बहस और तेज हो गई है। इंटरनेट पर लगातार तुलना वाले पोस्ट शेयर किए जा रहे हैं, जिनमें BJP और CJP के फॉलोअर्स की तुलना दिखाई जा रही है।

हालांकि “Cockroach Janta Party” का कोई आधिकारिक चुनावी अस्तित्व सामने नहीं आया है, लेकिन डिजिटल दुनिया में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ती दिखाई दे रही है।

ASUS Vivobook Laptop Buy Now

Leave a Reply

📢 The India Speaks में रिपोर्टर भर्ती शुरू!

क्या आपके पास खबरों की समझ है? क्या आप अपने क्षेत्र की सच्चाई सामने लाना चाहते हैं?

🔍 The India Speaks अपने नेटवर्क के विस्तार के लिए स्थानीय रिपोर्टर नियुक्त कर रहा है।

✍️ ज़िम्मेदारियां:

✅ पात्रता:

💼 लाभ:

📲 आवेदन करें:

📧 ईमेल: editor@theindiaspeaks.com
📞 मोबाइल: 7772828778

⚠️ यह भर्ती केवल गंभीर और ज़िम्मेदार अभ्यर्थियों के लिए है। स्थान सीमित हैं।