📢 अपने क्षेत्र से जुड़ी भ्रष्टाचार की खबरे या विज्ञापन देने के लिए संपर्क करे
📞 7772828778 | 📩 Email: editor@theindiaspeaks.com

करही में निर्धारित शुल्क से अधिक राशि लेने का मामला उजागर, मशीनें ज़ब्त, आजीवन ब्लैकलिस्ट की प्रक्रिया शुरू

करही। The India Speaks Desk

आधार सेवाओं के नाम पर आम नागरिकों से निर्धारित शुल्क से अधिक राशि वसूलने वाले ऑपरेटरों के खिलाफ जिला प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए दो आधार ऑपरेटरों पर कुल ₹75 हजार का जुर्माना लगाया है। कार्रवाई कलेक्टर सुश्री भव्या मित्तल के निर्देश पर की गई, जिसमें आधार सेवाओं में अनियमितताओं और अवैध वसूली के आरोपों की जांच कर दोषियों के विरुद्ध दंडात्मक कदम उठाए गए।

औचक निरीक्षण में सामने आई अनियमितताएं

प्राप्त जानकारी के अनुसार महेश्वर तहसील अंतर्गत टप्पा तहसील करही में अतिरिक्त तहसीलदार द्वारा किए गए औचक निरीक्षण के दौरान आधार सेवाओं में अनियमितताओं की शिकायतें सामने आई थीं। इसके बाद जिला ई-गवर्नेंस टीम द्वारा विस्तृत जांच की गई।

जांच के दौरान पाया गया कि संबंधित ऑपरेटर यूआईडीएआई द्वारा निर्धारित शुल्क से अधिक राशि वसूल रहे थे। जांच प्रतिवेदन में शिकायतों को पूरी तरह सही पाया गया तथा नियमों के गंभीर उल्लंघन की पुष्टि हुई।

एक ऑपरेटर पर ₹50 हजार, दूसरे पर ₹25 हजार का जुर्माना

जांच रिपोर्ट के आधार पर कलेक्टर सुश्री भव्या मित्तल ने टप्पा तहसील कार्यालय करही के आधार ऑपरेटर अजय कोगे पर ₹50,000 का अर्थदंड लगाया है। वहीं उप लोक सेवा केंद्र करही के ऑपरेटर योगेश यादव पर ₹25,000 का जुर्माना अधिरोपित किया गया है।

प्रशासन ने दोनों ऑपरेटरों की आधार मशीनें तत्काल प्रभाव से ज़ब्त कर ली हैं ताकि भविष्य में किसी प्रकार की अनियमितता दोबारा न हो सके।

आजीवन ब्लैकलिस्ट की कार्रवाई भी शुरू

प्रशासन ने मामले को गंभीर मानते हुए दोनों ऑपरेटरों की मशीन आईडी को यूआईडीएआई के प्रावधानों के तहत आजीवन ब्लैकलिस्ट किए जाने की प्रक्रिया भी प्रारंभ कर दी है। इसके लिए प्रबंध संचालक, मध्यप्रदेश स्टेट इलेक्ट्रॉनिक्स डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन (MPSEDC), भोपाल को प्रस्ताव भेजा गया है।

भ्रष्टाचार और शोषण बर्दाश्त नहीं: कलेक्टर

कलेक्टर सुश्री भव्या मित्तल ने स्पष्ट किया कि शासकीय सेवाओं के नाम पर आम नागरिकों का शोषण, अवैध वसूली और भ्रष्टाचार किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा।

“जिले में शासकीय सेवाओं से जुड़े किसी भी प्रकार के भ्रष्टाचार या अनियमितता पर कठोरतम कार्रवाई की जाएगी। आम नागरिकों के हितों से समझौता नहीं किया जाएगा।”

कलेक्टर ने कहा कि भविष्य में भी ऐसे मामलों पर लगातार निगरानी रखी जाएगी और दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

ASUS Vivobook Laptop Buy Now

You missed

📢 The India Speaks में रिपोर्टर भर्ती शुरू!

क्या आपके पास खबरों की समझ है? क्या आप अपने क्षेत्र की सच्चाई सामने लाना चाहते हैं?

🔍 The India Speaks अपने नेटवर्क के विस्तार के लिए स्थानीय रिपोर्टर नियुक्त कर रहा है।

✍️ ज़िम्मेदारियां:

✅ पात्रता:

💼 लाभ:

📲 आवेदन करें:

📧 ईमेल: editor@theindiaspeaks.com
📞 मोबाइल: 7772828778

⚠️ यह भर्ती केवल गंभीर और ज़िम्मेदार अभ्यर्थियों के लिए है। स्थान सीमित हैं।