📢 अपने क्षेत्र से जुड़ी भ्रष्टाचार की खबरे या विज्ञापन देने के लिए संपर्क करे
📞 7772828778 | 📩 Email: editor@theindiaspeaks.com
Oplus_153223168

बड़वाह | The India Speaks Desk

बड़वाह नगर पालिका अध्यक्ष राकेश गुप्ता ने बुधवार को निर्माणाधीन इंदिरा मार्केट फेज-2 एवं जय स्तंभ चौराहे पर चल रहे सौंदर्यीकरण कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान मुख्य नगर पालिका अधिकारी कुलदीप किंशुक, नगर पालिका के इंजीनियर, कर्मचारी एवं पार्षदगण भी मौजूद रहे।

निरीक्षण के दौरान नपा अध्यक्ष ने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता, प्रगति एवं समय-सीमा की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी कार्य निर्धारित समय-सीमा के भीतर उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण किए जाएं, ताकि नागरिकों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।

जनसुविधाओं और नगर की सुंदरता पर विशेष फोकस

राकेश गुप्ता ने कहा कि नगर की सुंदरता, यातायात व्यवस्था और आमजन की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए सभी विकास कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूरा किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए निर्माण कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने के निर्देश दिए।

नगर पालिका ने कहा कि बड़वाह के समग्र विकास, बेहतर आधारभूत सुविधाओं तथा स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित शहर के निर्माण के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। विकास कार्यों की नियमित निगरानी कर उन्हें समय पर पूरा कराने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

ASUS Vivobook Laptop Buy Now

Leave a Reply

You missed

📢 The India Speaks में रिपोर्टर भर्ती शुरू!

क्या आपके पास खबरों की समझ है? क्या आप अपने क्षेत्र की सच्चाई सामने लाना चाहते हैं?

🔍 The India Speaks अपने नेटवर्क के विस्तार के लिए स्थानीय रिपोर्टर नियुक्त कर रहा है।

✍️ ज़िम्मेदारियां:

✅ पात्रता:

💼 लाभ:

📲 आवेदन करें:

📧 ईमेल: editor@theindiaspeaks.com
📞 मोबाइल: 7772828778

⚠️ यह भर्ती केवल गंभीर और ज़िम्मेदार अभ्यर्थियों के लिए है। स्थान सीमित हैं।