📢 अपने क्षेत्र से जुड़ी भ्रष्टाचार की खबरे या विज्ञापन देने के लिए संपर्क करे
📞 7772828778 | 📩 Email: editor@theindiaspeaks.com

0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को मिलेगी “दो बूंद जिंदगी की”, स्वास्थ्य विभाग ने की अभिभावकों से सहयोग की अपील

खरगोन। The India Speaks Desk

राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के अंतर्गत जिले में 28 जून से 30 जून 2026 तक विशेष टीकाकरण अभियान संचालित किया जाएगा। अभियान का उद्देश्य जिले के प्रत्येक 0 से 5 वर्ष तक के बच्चे तक पोलियो रोधी दवा पहुंचाना है, ताकि पोलियो जैसी गंभीर बीमारी के खिलाफ सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

प्रभारी जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. धीरेन्द्र पंवार ने बताया कि अभियान के प्रथम दिवस 28 जून (रविवार) को जिलेभर में स्थापित पोलियो बूथों पर बच्चों को “दो बूंद जिंदगी की” पिलाई जाएगी। इसके बाद 29 एवं 30 जून को स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर पहुंचकर ऐसे बच्चों को पोलियो की दवा पिलाएंगी, जो किसी कारणवश पहले दिन बूथों तक नहीं पहुंच पाएंगे।

अभियान के सफल संचालन के लिए जिले में कुल 2040 पोलियो बूथ स्थापित किए गए हैं। इन बूथों पर 4190 स्वास्थ्य कर्मियों और सहयोगी कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा सभी आवश्यक दवाओं, प्रशिक्षण और निगरानी संबंधी व्यवस्थाएं पहले ही पूरी कर ली गई हैं, ताकि अभियान प्रभावी ढंग से संचालित हो सके।

जिले में इस अभियान के दौरान 0 से 5 वर्ष आयु वर्ग के कुल 2 लाख 55 हजार 93 बच्चों को पोलियो रोधी दवा पिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। विभाग का प्रयास है कि कोई भी पात्र बच्चा पोलियो की खुराक से वंचित न रहे। इसके लिए ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी जाएगी।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. दौलतसिंह चौहान ने जिले के सभी विकासखंड चिकित्सा अधिकारियों को अभियान से संबंधित पूर्व निर्धारित गतिविधियां समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि अभियान की सफलता के लिए जनजागरूकता अत्यंत आवश्यक है, इसलिए व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित किया जाए ताकि अधिक से अधिक अभिभावक अपने बच्चों को पोलियो की दवा पिलाने के लिए प्रेरित हों।

“पोलियो से बचाव का सबसे प्रभावी उपाय समय पर पोलियो रोधी दवा पिलाना है। जिले के सभी अभिभावक अपने 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को अनिवार्य रूप से पोलियो की दवा पिलाएं और पोलियो मुक्त भारत के संकल्प को मजबूत बनाने में सहयोग करें।”

— डॉ. दौलतसिंह चौहान, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी

स्वास्थ्य विभाग ने जिलेवासियों से अपील की है कि वे 28 जून को अपने नजदीकी पोलियो बूथ पर पहुंचकर बच्चों को दवा अवश्य पिलाएं तथा अभियान को सफल बनाने में सहभागी बनें।

ASUS Vivobook Laptop Buy Now

Leave a Reply

📢 The India Speaks में रिपोर्टर भर्ती शुरू!

क्या आपके पास खबरों की समझ है? क्या आप अपने क्षेत्र की सच्चाई सामने लाना चाहते हैं?

🔍 The India Speaks अपने नेटवर्क के विस्तार के लिए स्थानीय रिपोर्टर नियुक्त कर रहा है।

✍️ ज़िम्मेदारियां:

✅ पात्रता:

💼 लाभ:

📲 आवेदन करें:

📧 ईमेल: editor@theindiaspeaks.com
📞 मोबाइल: 7772828778

⚠️ यह भर्ती केवल गंभीर और ज़िम्मेदार अभ्यर्थियों के लिए है। स्थान सीमित हैं।