📢 अपने क्षेत्र से जुड़ी भ्रष्टाचार की खबरे या विज्ञापन देने के लिए संपर्क करे
📞 7772828778 | 📩 Email: editor@theindiaspeaks.com

करनाल रेलवे स्टेशन से भाजपा जिलाध्यक्ष प्रवीण लाठर ने दिखाई हरी झंडी, बुजुर्गों और अंत्योदय परिवारों को मिल रही निःशुल्क यात्रा सुविधा

करनाल। राजेंद्र करनाल | The India Speaks

हरियाणा सरकार की मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के अंतर्गत सोमनाथ धाम के दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं को सोमवार को करनाल रेलवे स्टेशन से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष प्रवीण लाठर ने श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं देते हुए उनकी सुखद, सुरक्षित और मंगलमय यात्रा की कामना की।

इस अवसर पर करनाल नगर निगम की महापौर श्रीमती रेणु बाला गुप्ता सहित भाजपा के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। श्रद्धालुओं में यात्रा को लेकर उत्साह का माहौल देखने को मिला।

वरिष्ठ नागरिकों और अंत्योदय परिवारों को मिल रहा लाभ

कार्यक्रम के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष प्रवीण लाठर ने बताया कि मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत 60 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों और अंत्योदय परिवारों को निःशुल्क तीर्थ यात्रा का लाभ दिया जा रहा है। इस योजना के संचालन के लिए हरियाणा सरकार ने भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) के साथ करार किया है।

उन्होंने बताया कि हाल ही में कुरुक्षेत्र से गुजरात स्थित प्रसिद्ध सोमनाथ धाम के लिए एक विशेष ट्रेन भी रवाना की गई है, जिससे प्रदेश के श्रद्धालु तीर्थ यात्रा का लाभ उठा रहे हैं।

यात्रा के दौरान भोजन, आवास और परिवहन निःशुल्क

प्रवीण लाठर ने जानकारी दी कि योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक का हरियाणा का निवासी होना आवश्यक है तथा उसके परिवार की वार्षिक आय 1.80 लाख रुपये से कम होनी चाहिए।

उन्होंने बताया कि यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं के रहने, खाने और परिवहन की संपूर्ण व्यवस्था सरकार द्वारा निःशुल्क उपलब्ध कराई जाती है। इसके अतिरिक्त 80 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्ग अपने साथ एक सहायक (अटेंडेंट) को भी ले जा सकते हैं।

धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने की पहल

मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों एवं वरिष्ठ नागरिकों को देश के प्रमुख धार्मिक स्थलों के दर्शन का अवसर प्रदान करना है। योजना के माध्यम से बड़ी संख्या में श्रद्धालु विभिन्न तीर्थ स्थलों की यात्रा कर रहे हैं।

ASUS Vivobook Laptop Buy Now

Leave a Reply

📢 The India Speaks में रिपोर्टर भर्ती शुरू!

क्या आपके पास खबरों की समझ है? क्या आप अपने क्षेत्र की सच्चाई सामने लाना चाहते हैं?

🔍 The India Speaks अपने नेटवर्क के विस्तार के लिए स्थानीय रिपोर्टर नियुक्त कर रहा है।

✍️ ज़िम्मेदारियां:

✅ पात्रता:

💼 लाभ:

📲 आवेदन करें:

📧 ईमेल: editor@theindiaspeaks.com
📞 मोबाइल: 7772828778

⚠️ यह भर्ती केवल गंभीर और ज़िम्मेदार अभ्यर्थियों के लिए है। स्थान सीमित हैं।