📢 अपने क्षेत्र से जुड़ी भ्रष्टाचार की खबरे या विज्ञापन देने के लिए संपर्क करे
📞 7772828778 | 📩 Email: editor@theindiaspeaks.com

बड़वाह। निमाड़ रक्तदान युवा सेवा समिति बड़वाह अब शहर तक सीमित न रहकर इंदौर जैसे बड़े शहरों में भी जरूरतमंद मरीजों को निशुल्क रक्त उपलब्ध कराने की दिशा में काम कर रही है। समिति के प्रयास से महाराजा यशवंतराव अस्पताल, इंदौर में उपचाररत एक गंभीर महिला मरीज को 4 से 5 यूनिट रक्त उपलब्ध कराया गया।

जानकारी के अनुसार, महिला की जांच के दौरान उसका हीमोग्लोबिन स्तर बेहद कम, करीब 3 ग्राम बताया गया। महिला के परिजनों ने उसकी गंभीर स्थिति की जानकारी निमाड़ रक्तदान युवा सेवा समिति के सदस्यों को दी। इसके बाद समिति ने तत्काल सक्रियता दिखाते हुए रेड क्रॉस के डायरेक्टर विकास सिटोले से संपर्क किया।

रेड क्रॉस के सहयोग से महिला को अस्पताल में 4 से 5 यूनिट रक्त उपलब्ध कराया गया। समिति के सदस्यों का कहना है कि समय पर रक्त उपलब्ध होने से महिला को उपचार में मदद मिली।

रेड क्रॉस डायरेक्टर विकास सिटोले ने कहा कि जरूरत पड़ने पर निमाड़ रक्तदान युवा सेवा समिति को हर संभव सहयोग जारी रखा जाएगा।

बड़वाह में रक्तदान शिविर लगाने की तैयारी

निमाड़ रक्तदान युवा सेवा समिति की ओर से बड़वाह में रक्तदान शिविर आयोजित करने की दिशा में भी पहल की जा रही है। अखिल भारतीय बलाई महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र पवार ने समिति के सदस्यों अंतिम करोले, दीपक चावड़ा, गौरांग, मांगीलाल कोगे, सुनील करोले और गौरीशंकर शर्मा से रक्तदान शिविर आयोजित करने के लिए कहा है।

निम्स और श्री साईं अस्पताल में मरीजों को डिस्काउंट

समिति ने बताया कि निम्स हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉ. पवन सिंह कलासुआ की ओर से समिति के माध्यम से आने वाले मरीजों को 15 से 20 प्रतिशत तक की छूट देने की बात कही गई है।

इसी प्रकार श्री साईं हॉस्पिटल बड़वाह के डायरेक्टर डॉ. अजय मालवीय की ओर से भी समिति के माध्यम से आने वाले मरीजों को डिस्काउंट देने की जानकारी दी गई है।

निमाड़ रक्तदान युवा सेवा समिति का कहना है कि उसका उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों तक समय पर रक्त पहुंचाना और गंभीर परिस्थितियों में लोगों की मदद करना है।

ASUS Vivobook Laptop Buy Now

Leave a Reply

📢 The India Speaks में रिपोर्टर भर्ती शुरू!

क्या आपके पास खबरों की समझ है? क्या आप अपने क्षेत्र की सच्चाई सामने लाना चाहते हैं?

🔍 The India Speaks अपने नेटवर्क के विस्तार के लिए स्थानीय रिपोर्टर नियुक्त कर रहा है।

✍️ ज़िम्मेदारियां:

✅ पात्रता:

💼 लाभ:

📲 आवेदन करें:

📧 ईमेल: editor@theindiaspeaks.com
📞 मोबाइल: 7772828778

⚠️ यह भर्ती केवल गंभीर और ज़िम्मेदार अभ्यर्थियों के लिए है। स्थान सीमित हैं।