📢 अपने क्षेत्र से जुड़ी भ्रष्टाचार की खबरे या विज्ञापन देने के लिए संपर्क करे
📞 7772828778 | 📩 Email: editor@theindiaspeaks.com

पशु जागरूकता शिविरों के जरिए किसानों को मिलेगा सीधा लाभ, 242 ग्राम चयनित

खरगोन। The India Speaks Desk

जिले में दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देने, उन्नत पशुपालन को प्रोत्साहित करने तथा पशु स्वास्थ्य एवं पोषण को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से पशुपालन विभाग द्वारा “क्षीर धारा ग्राम” योजना की शुरुआत की गई है। इस योजना के तहत जिले के विभिन्न ग्रामों में चरणबद्ध तरीके से पशु जागरूकता शिविरों का आयोजन किया जा रहा है।

9 विकासखंडों के 242 ग्राम होंगे शामिल

योजना के प्रथम चरण में जिले के 9 विकासखंडों के कुल 242 ग्रामों का चयन किया गया है। इनमें खरगोन से 22, कसरावद से 27, महेश्वर से 36, बड़वाह से 53, भीकनगांव से 36, झिरन्या से 16, भगवानपुरा से 12, सेगांव से 17 तथा गोगांवा से 23 ग्राम शामिल हैं।

इन ग्रामों का चयन ऐसे क्षेत्रों के आधार पर किया गया है जहां उन्नत पशुपालकों की संख्या अधिक है और पशुओं में कृत्रिम गर्भाधान, टीकाकरण एवं टैगिंग का स्तर 70 प्रतिशत से अधिक है।

अप्रैल–मई में विशेष शिविरों का आयोजन

चयनित ग्रामों में अप्रैल और मई माह के दौरान पशुपालन विभाग द्वारा विशेष गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। इन शिविरों में पशुओं के लिए बाँझपन निवारण, टीकाकरण, बधियाकरण तथा गोबर एवं गौमूत्र के बेहतर प्रबंधन पर जोर दिया जा रहा है।

इस पहल से पशुओं के स्वास्थ्य में सुधार के साथ-साथ दुग्ध उत्पादन में भी उल्लेखनीय वृद्धि की संभावना जताई जा रही है।

पशुपालकों से अधिकाधिक सहभागिता की अपील

“क्षीर धारा ग्राम योजना के तहत आयोजित शिविरों में पशुपालक अपने पशुओं का उपचार कराएं और विभागीय गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी निभाकर योजना का अधिकतम लाभ लें।”

यह अपील उपसंचालक पशुपालन एवं डेयरी विभाग डॉ. जीएस सोलंकी द्वारा जिले के सभी पशुपालकों से की गई है।

योजना से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिलेगा मजबूती

“क्षीर धारा ग्राम” योजना न केवल दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देगी बल्कि पशुपालकों की आय बढ़ाने में भी सहायक साबित होगी। इससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलने की उम्मीद है।

ASUS Vivobook Laptop Buy Now

📢 The India Speaks में रिपोर्टर भर्ती शुरू!

क्या आपके पास खबरों की समझ है? क्या आप अपने क्षेत्र की सच्चाई सामने लाना चाहते हैं?

🔍 The India Speaks अपने नेटवर्क के विस्तार के लिए स्थानीय रिपोर्टर नियुक्त कर रहा है।

✍️ ज़िम्मेदारियां:

✅ पात्रता:

💼 लाभ:

📲 आवेदन करें:

📧 ईमेल: editor@theindiaspeaks.com
📞 मोबाइल: 7772828778

⚠️ यह भर्ती केवल गंभीर और ज़िम्मेदार अभ्यर्थियों के लिए है। स्थान सीमित हैं।