📢 अपने क्षेत्र से जुड़ी भ्रष्टाचार की खबरे या विज्ञापन देने के लिए संपर्क करे
📞 7772828778 | 📩 Email: editor@theindiaspeaks.com

नमकीन, ड्रिंक्स, मिठाई और डेयरी उत्पादों की जांच, रिपोर्ट के बाद होगी कार्रवाई

खरगोन। The India Speaks Desk

कलेक्टर सुश्री भव्या मित्तल के निर्देशानुसार जिले में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए विशेष खाद्य सुरक्षा अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों द्वारा जिलेभर के विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों पर औचक निरीक्षण कर अलग-अलग खाद्य पदार्थों के नमूने संग्रहित किए गए।

शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक सघन जांच

खरगोन शहर में डायवर्सन रोड स्थित कस्तूरी नमकीन से सेव और मूंगफली तेल के नमूने लिए गए, वहीं खंडवा रोड स्थित बालाजी कोल्ड्रिंक्स से विभिन्न एनर्जी ड्रिंक्स के नमूने संग्रहित किए गए। इसी मार्ग पर बुरहानी सिंडीकेट से कोल्ड ड्रिंक्स के नमूने तथा नूतन नगर स्थित अंकित ट्रेडर्स से सरबत के अलग-अलग फ्लेवर के नमूने लिए गए।

कसरावद में विकास सुपर बाजार से पिस्ता, खजूर और काजू, बमनाला क्षेत्र में जैन कांता किराना से मूंगफली दाना और जीरा, रामेश्वर होटल से जलेबी तथा रामभरोसे होटल से दूध के नमूने लिए गए।

महेश्वर और बड़वाह में भी कार्रवाई जारी

महेश्वर में भरकादेवी आइसक्रीम और नीलकंठ आइसक्रीम से आइसक्रीम, कुल्फी और लस्सी के नमूने संग्रहित किए गए। बड़वाह में शर्मा आइसक्रीम से आइसक्रीम और कुल्फी तथा श्री सांवरिया इंटरप्राइजेस से एनर्जी ड्रिंक्स के नमूने लिए गए।

इसके अतिरिक्त ग्राम नांदिया (बड़वाह) स्थित परिहार फूड इंडस्ट्रीज से गुलकंद और कतरगांव में मां अंबिका कोल्ड्रिंक्स से विभिन्न फ्लेवर के एनर्जी ड्रिंक्स के नमूने भी जांच हेतु लिए गए।

रिपोर्ट के बाद होगी सख्त वैधानिक कार्रवाई

“सभी नमूनों को राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजा गया है। रिपोर्ट प्राप्त होने के पश्चात संबंधित विक्रेताओं के खिलाफ खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के तहत कार्रवाई की जाएगी।”

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में खाद्य गुणवत्ता को लेकर किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और भविष्य में भी इस तरह के औचक निरीक्षण अभियान लगातार जारी रहेंगे।

ASUS Vivobook Laptop Buy Now

Leave a Reply

📢 The India Speaks में रिपोर्टर भर्ती शुरू!

क्या आपके पास खबरों की समझ है? क्या आप अपने क्षेत्र की सच्चाई सामने लाना चाहते हैं?

🔍 The India Speaks अपने नेटवर्क के विस्तार के लिए स्थानीय रिपोर्टर नियुक्त कर रहा है।

✍️ ज़िम्मेदारियां:

✅ पात्रता:

💼 लाभ:

📲 आवेदन करें:

📧 ईमेल: editor@theindiaspeaks.com
📞 मोबाइल: 7772828778

⚠️ यह भर्ती केवल गंभीर और ज़िम्मेदार अभ्यर्थियों के लिए है। स्थान सीमित हैं।