📢 अपने क्षेत्र से जुड़ी भ्रष्टाचार की खबरे या विज्ञापन देने के लिए संपर्क करे
📞 7772828778 | 📩 Email: editor@theindiaspeaks.com

20 अप्रैल से 30 अप्रैल 2026 तक लागू रहेगा नया समय, जिला शिक्षा अधिकारी का आदेश

खरगोन। The India Speaks Desk

जिले में लगातार बढ़ती भीषण गर्मी को देखते हुए प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय, खरगोन द्वारा जारी आदेश के अनुसार अब जिले के सभी शासकीय, अशासकीय, अनुदान प्राप्त एवं सीबीएसई सहित अन्य बोर्डों के कक्षा 1 से 12वीं तक के स्कूलों का समय बदल दिया गया है।

सुबह जल्दी लगेंगी कक्षाएं

जारी आदेश के मुताबिक 20 अप्रैल 2026 से 30 अप्रैल 2026 तक स्कूलों का संचालन सुबह 8:00 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक किया जाएगा। यह निर्णय विद्यार्थियों को गर्मी से राहत देने के उद्देश्य से लिया गया है।

मूल्यांकन कार्य पूर्व निर्धारित समय पर ही

आदेश में स्पष्ट किया गया है कि मूल्यांकन (कॉपी जांच आदि) का कार्य पहले से तय कार्यक्रम के अनुसार ही जारी रहेगा। इसमें किसी प्रकार का बदलाव नहीं किया गया है।

“विद्यार्थियों के हित को ध्यान में रखते हुए यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है और आगामी आदेश तक प्रभावशील रहेगा।”

इस संबंध में जिला शिक्षा अधिकारी ने सभी संबंधित विभागों और स्कूलों को आदेश का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

ASUS Vivobook Laptop Buy Now

Leave a Reply

📢 The India Speaks में रिपोर्टर भर्ती शुरू!

क्या आपके पास खबरों की समझ है? क्या आप अपने क्षेत्र की सच्चाई सामने लाना चाहते हैं?

🔍 The India Speaks अपने नेटवर्क के विस्तार के लिए स्थानीय रिपोर्टर नियुक्त कर रहा है।

✍️ ज़िम्मेदारियां:

✅ पात्रता:

💼 लाभ:

📲 आवेदन करें:

📧 ईमेल: editor@theindiaspeaks.com
📞 मोबाइल: 7772828778

⚠️ यह भर्ती केवल गंभीर और ज़िम्मेदार अभ्यर्थियों के लिए है। स्थान सीमित हैं।