📢 अपने क्षेत्र से जुड़ी भ्रष्टाचार की खबरे या विज्ञापन देने के लिए संपर्क करे
📞 7772828778 | 📩 Email: editor@theindiaspeaks.com

खिलाड़ियों और युवाओं को डोपिंग के दुष्प्रभाव व संतुलित पोषण के महत्व से कराया अवगत

सहरनपुर। राजेंद्र करनाल | The India Speaks

पाइनवुड विद्यालय में “राज्य स्तरीय एंटी-डोपिंग एवं पोषण जागरूकता कार्यशाला” का आयोजन किया गया। यह कार्यशाला फिजिकल एजुकेशन फाउंडेशन ऑफ इंडिया (PEFI) द्वारा आयोजित की गई, जो भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय द्वारा मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन संगठन है। कार्यक्रम का आयोजन राष्ट्रीय एंटी-डोपिंग एजेंसी (NADA) भारत एवं पाइनवुड स्कूल के सहयोग से किया गया।

कार्यशाला का उद्देश्य विद्यार्थियों और खिलाड़ियों को नैतिक खेल भावना, डोपिंग के दुष्प्रभावों तथा स्वस्थ एवं अनुशासित जीवनशैली में उचित पोषण के महत्व के प्रति जागरूक करना था।

दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ शुभारंभ

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. पीयूष जैन, विद्यालय निदेशिका श्रीमती संतोष गुप्ता, प्रधानाचार्य डॉ. संजीव जैन, श्रीमती करूणा झा, श्री दीपक गुप्ता, श्री हरदेव सिंह, श्री दिनेश गौर, श्री चन्द्रशेखर राणा, श्री गौरव कपिल, श्री सचिन कुमार गोयल, श्री पंकज कुमार एवं श्रीमती नन्दिनी रावत द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।

विद्यालय निदेशिका एवं प्रधानाचार्य ने सभी अतिथियों का बुके भेंट कर स्वागत किया तथा आयोजन के लिए आभार व्यक्त किया।

विशेषज्ञों ने दी महत्वपूर्ण जानकारी

कार्यशाला के प्रथम सत्र में NADA के श्री सचिन कुमार गोयल ने विद्यार्थियों को डोपिंग के दुष्प्रभावों और एंटी-डोपिंग नियमों की जानकारी दी। दूसरे सत्र में श्री पंकज कुमार ने संतुलित पोषण और स्वस्थ खान-पान के महत्व पर प्रकाश डाला।

विशेषज्ञ वक्ताओं ने विद्यार्थियों को फिटनेस, खेल भावना, उचित आहार एवं एंटी-डोपिंग नियमों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यशाला में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए विषय से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कीं।

प्रश्नोत्तर सत्र बना आकर्षण का केंद्र

कार्यशाला का मुख्य आकर्षण प्रश्नोत्तर सत्र रहा, जिसमें विद्यार्थियों ने डोपिंग, पोषण और खेलों से जुड़े सवाल पूछे। सही उत्तर देने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार भी प्रदान किए गए।

“जाने-अनजाने में डोपिंग से बचें और अपनी खुराक के प्रति हमेशा सचेत रहें।”

युवाओं के सर्वांगीण विकास में सहायक ऐसे आयोजन

विद्यालय प्रधानाचार्य डॉ. संजीव जैन ने सभी अतिथियों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम युवाओं के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

पैफी के जिला अध्यक्ष चौधरी राजेश पाल ने कहा कि जो खिलाड़ी डोपिंग में शामिल हो जाते हैं, उनका जीवन 28-30 वर्ष की आयु के बाद प्रभावित होने लगता है। इसलिए खिलाड़ियों को अपनी डाइट और सप्लीमेंट्स के प्रति जागरूक रहना चाहिए।

ASUS Vivobook Laptop Buy Now

Leave a Reply

📢 The India Speaks में रिपोर्टर भर्ती शुरू!

क्या आपके पास खबरों की समझ है? क्या आप अपने क्षेत्र की सच्चाई सामने लाना चाहते हैं?

🔍 The India Speaks अपने नेटवर्क के विस्तार के लिए स्थानीय रिपोर्टर नियुक्त कर रहा है।

✍️ ज़िम्मेदारियां:

✅ पात्रता:

💼 लाभ:

📲 आवेदन करें:

📧 ईमेल: editor@theindiaspeaks.com
📞 मोबाइल: 7772828778

⚠️ यह भर्ती केवल गंभीर और ज़िम्मेदार अभ्यर्थियों के लिए है। स्थान सीमित हैं।