📢 अपने क्षेत्र से जुड़ी भ्रष्टाचार की खबरे या विज्ञापन देने के लिए संपर्क करे
📞 7772828778 | 📩 Email: editor@theindiaspeaks.com

बीएमओ अतुल गौर ने स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर किया निरीक्षण, समस्याओं के समाधान का दिया आश्वासन

पिपल्या बुजुर्ग । The India Speaks Desk

पिपल्या बुजुर्ग ग्राम स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की बदहाल व्यवस्थाओं को लेकर ग्रामीणों ने विधायक राजकुमार मेव से शिकायत की। शिकायत के बाद बीएमओ डॉ. अतुल गौर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे और ग्रामीणों के साथ बैठक कर स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति पर चर्चा की।

ग्रामीणों ने स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टरों की अनुपस्थिति, बंद पड़े मुख्य गेट, जर्जर भवन और इमरजेंसी सुविधाओं की कमी सहित कई गंभीर समस्याएं बीएमओ के सामने रखीं।

समय पर नहीं मिलते डॉक्टर, मरीज परेशान

ग्राम के सुशील वर्मा ने बताया कि स्वास्थ्य केंद्र पर पदस्थ डॉक्टर समय पर उपलब्ध नहीं रहते, जिससे मरीजों को उपचार के लिए भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि कई बार मरीज अस्पताल पहुंचते हैं लेकिन डॉक्टर अनुपस्थित मिलते हैं, जिसके कारण उन्हें बिना इलाज वापस लौटना पड़ता है।

“जब भी मरीज अस्पताल पहुंचते हैं, अक्सर डॉक्टर नहीं मिलते। इससे ग्रामीणों को निजी अस्पतालों की ओर जाना पड़ता है।”

बंद रहता है अस्पताल का मुख्य गेट

ग्रामीण धर्मेंद्र नामदेव ने बताया कि स्वास्थ्य केंद्र का मुख्य गेट अक्सर बंद रहता है। इससे इलाज के लिए आने वाले मरीज और गर्भवती महिलाएं परेशान हो जाती हैं। उन्होंने कहा कि डिलीवरी के लिए आने वाली महिलाओं को समय पर डॉक्टर नहीं मिलने से गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ता है।

ग्रामीणों ने यह भी बताया कि स्वास्थ्य केंद्र परिसर में डॉक्टरों के रहने के लिए बने आवास जर्जर हालत में पहुंच चुके हैं, जिसके कारण डॉक्टर यहां रुकना पसंद नहीं करते। इमरजेंसी की स्थिति में डॉक्टर उपलब्ध नहीं होने से मरीजों को प्राथमिक उपचार तक नहीं मिल पाता।

डॉक्टर आवास की मरम्मत की उठी मांग

ग्रामीणों ने बीएमओ के सामने डॉक्टरों के निवास भवन की मरम्मत कराने की मांग रखी, ताकि डॉक्टर अस्पताल परिसर में रह सकें और आपातकालीन स्थिति में मरीजों को तत्काल इलाज मिल सके।

बीएमओ ने समाधान का दिया भरोसा

बीएमओ डॉ. अतुल गौर ने ग्रामीणों की शिकायतें सुनने के बाद समस्याओं के निराकरण का आश्वासन दिया। उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र पर मौजूद डॉक्टर और स्टाफ के मोबाइल नंबर सार्वजनिक रूप से चस्पा करने के निर्देश दिए।

इसके साथ ही उन्होंने ग्रामीणों और स्वास्थ्य विभाग के बीच बेहतर संवाद के लिए एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाने की बात कही, जिसमें स्वयं बीएमओ और संबंधित डॉक्टरों को भी जोड़ा जाएगा ताकि समस्याओं की जानकारी तुरंत मिल सके।

निरीक्षण के दौरान भुवानीराम पाटीदार, निलेश जैन, गिरधर यादव, देवेंद्र जाट, महेंद्र चौहान सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

झोलाछाप डॉक्टरों पर कार्रवाई की मांग तेज

बैठक के दौरान महेंद्र शुक्ला ने क्षेत्र में संचालित झोलाछाप डॉक्टरों के खिलाफ भी कार्रवाई की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में बड़ी संख्या में अवैध क्लीनिक संचालित हो रहे हैं, जहां बिना मान्यता और डिग्री के मरीजों का इलाज किया जा रहा है।

ग्रामीणों का आरोप है कि ऐसे झोलाछाप डॉक्टर गरीब और अनपढ़ लोगों की जान से खिलवाड़ कर रहे हैं। कई स्थानों पर फर्जी डिग्री और बोर्ड लगाकर मरीजों को भ्रमित किया जा रहा है।

“झोलाछाप डॉक्टरों के खिलाफ अभियान चलाकर सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि ग्रामीणों की जान से खिलवाड़ बंद हो सके।”

ग्रामीणों ने स्वास्थ्य विभाग और शासन से मांग की है कि क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित निजी क्लीनिकों की जांच कर दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए।

ASUS Vivobook Laptop Buy Now

Leave a Reply

📢 The India Speaks में रिपोर्टर भर्ती शुरू!

क्या आपके पास खबरों की समझ है? क्या आप अपने क्षेत्र की सच्चाई सामने लाना चाहते हैं?

🔍 The India Speaks अपने नेटवर्क के विस्तार के लिए स्थानीय रिपोर्टर नियुक्त कर रहा है।

✍️ ज़िम्मेदारियां:

✅ पात्रता:

💼 लाभ:

📲 आवेदन करें:

📧 ईमेल: editor@theindiaspeaks.com
📞 मोबाइल: 7772828778

⚠️ यह भर्ती केवल गंभीर और ज़िम्मेदार अभ्यर्थियों के लिए है। स्थान सीमित हैं।