ग्राहकों को दी गई गृह ऋण, वाहन ऋण एवं बैंकिंग योजनाओं की विस्तृत जानकारी
शिमला। राजेंद्र करनाल | The India Speaks
0 के क्षेत्रीय कार्यालय शिमला द्वारा 22 मई 2026 को पंथाघाटी, शिमला में रिटेल क्रेडिट आउटरीच कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता क्षेत्रीय प्रमुख श्री अंकित बरवाल ने की। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्राहकों एवं स्थानीय नागरिकों को बैंक की विभिन्न रिटेल ऋण योजनाओं एवं बैंकिंग सेवाओं से अवगत कराना रहा।
कार्यक्रम में स्थानीय व्यापार एवं व्यवसाय जगत से जुड़े कई गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही। विशेष रूप से होटल ग्रैंड मधुशाला के मालिक श्री मनीष मेहता एवं प्रतिष्ठित व्यवसायी श्री विदित जैन ने कार्यक्रम में सहभागिता दर्ज कराई।
ग्राहकों को बैंकिंग योजनाओं की दी गई जानकारी
कार्यक्रम के दौरान बैंक अधिकारियों द्वारा ग्राहकों को गृह ऋण, वाहन ऋण, पर्सनल लोन सहित विभिन्न बैंकिंग सुविधाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। बैंक की सरल ऋण प्रक्रिया एवं ग्राहक-केंद्रित सेवाओं को लेकर उपस्थित लोगों ने सकारात्मक प्रतिक्रिया दी।
“तारादेवी एन्क्लेव” के साथ हुआ बिल्डर टाई-अप
कार्यक्रम की विशेष उपलब्धि के रूप में “तारादेवी एन्क्लेव, शिमला” के साथ बिल्डर टाई-अप भी संपन्न किया गया। इस समझौते के माध्यम से क्षेत्र के ग्राहकों को आवासीय ऋण सुविधाएं अधिक सरल एवं सुविधाजनक तरीके से उपलब्ध हो सकेंगी।
“सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ग्राहकों की आवश्यकताओं के अनुरूप त्वरित एवं सहज बैंकिंग सेवाएं प्रदान करने के लिए निरंतर प्रयासरत है। ऐसे आउटरीच कार्यक्रम बैंक एवं ग्राहकों के बीच विश्वास को और मजबूत बनाते हैं।”
— श्री अंकित बरवाल, क्षेत्रीय प्रमुख
कार्यक्रम में विभिन्न शाखाओं के प्रबंधक, बैंक अधिकारी, स्थानीय उद्यमी एवं बड़ी संख्या में ग्राहक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान बैंक की योजनाओं को लेकर लोगों में उत्साह देखने को मिला।












