बेड़ियां रेस्ट हाउस में जुटे पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता, अकलीम खान ने की घर वापसी
बेड़ियां/ खरगोन। लोकेश कोचले| The India Speaks
बहुजन समाज पार्टी (बसपा) बड़वाह विधानसभा की महत्वपूर्ण विधानसभा स्तरीय बैठक रविवार दिनांक 14/06/2026 को बेड़ियां रेस्ट हाउस में आयोजित की गई। बैठक में संगठन को मजबूत बनाने, कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी बढ़ाने तथा आगामी राजनीतिक एवं संगठनात्मक कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक के मुख्य अतिथि बसपा खरगोन जिला अध्यक्ष रमेश अंजाना थे। विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व जिला प्रभारी नरेंद्र कंचोले उपस्थित रहे। वहीं विशेष अतिथि के रूप में विधानसभा प्रभारी शंकर मंशारे एवं अनिल कनाडे ने सहभागिता की।
बैठक की अध्यक्षता बड़वाह विधानसभा अध्यक्ष देवीलाल चौहान ने की।
संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर जोर
बैठक के दौरान वक्ताओं ने पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने तथा संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाने की आवश्यकता पर बल दिया। पदाधिकारियों ने आगामी कार्यक्रमों एवं जनसंपर्क अभियानों की रूपरेखा पर भी चर्चा की।
बैठक में विधानसभा महासचिव मांगीलाल गाडगे, सेक्टर अध्यक्ष दौलत सिंह लोधी, भुक्कन दादा, अकलीम खान, रूप सिंह मोयदे, नवल, सिवराम, नोसाद लाला खान, कमल नागराज, राहुल पवार, महेश कनाडे, धर्मेंद्र, कैलाश, आकाश कन्नौजे सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
अकलीम खान की घर वापसी, बसपा की सदस्यता ग्रहण की
बैठक के दौरान अकलीम खान ने पुनः बहुजन समाज पार्टी का दामन थामा। जिला अध्यक्ष रमेश अंजाना ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई।
“पार्टी में शामिल होने पर सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने अकलीम खान का फूल-माला पहनाकर स्वागत किया और उन्हें शुभकामनाएं दीं।”
बैठक का समापन बहुजन समाज पार्टी के संगठनात्मक विस्तार और सामाजिक न्याय के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने के संकल्प के साथ हुआ।












