📢 अपने क्षेत्र से जुड़ी भ्रष्टाचार की खबरे या विज्ञापन देने के लिए संपर्क करे
📞 7772828778 | 📩 Email: editor@theindiaspeaks.com

‘योगा फॉर हेल्दी एजिंग’ थीम के साथ स्वास्थ्य, अनुशासन और संतुलित जीवन का दिया संदेश

ओंकारेश्वर। The India Speaks Desk

12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर पावन तीर्थ नगरी ओंकारेश्वर में सीआईएसएफ की ओकेपीएस यूनिट एवं एनएचडीसी प्रबंधन द्वारा संयुक्त रूप से सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आयोजित कार्यक्रम में सीआईएसएफ के जवानों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए योग के माध्यम से स्वस्थ जीवन का संदेश दिया।

इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की थीम “योगा फॉर हेल्दी एजिंग” रही। कार्यक्रम के दौरान प्रशिक्षित योग प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में प्रतिभागियों ने विभिन्न योग क्रियाओं एवं आसनों का अभ्यास किया। योग सत्र की शुरुआत शिथिलीकरण क्रियाओं से की गई, जिसके बाद ताड़ासन, वृक्षासन, पादहस्तासन, वज्रासन, उष्ट्रासन, शशकासन, भुजंगासन एवं पवनमुक्तासन जैसे महत्वपूर्ण योगासनों का अभ्यास कराया गया।

योग को बताया स्वस्थ जीवन की कुंजी

योगाभ्यास के समापन पर कपालभाति, अनुलोम-विलोम एवं भ्रामरी प्राणायाम के साथ ध्यान सत्र आयोजित किया गया। अधिकारियों ने कहा कि योग भारत की प्राचीन संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जो व्यक्ति को शारीरिक रूप से स्वस्थ, मानसिक रूप से शांत और भावनात्मक रूप से संतुलित बनाती है।

“योग केवल एक अभ्यास नहीं, बल्कि स्वस्थ, अनुशासित और तनावमुक्त जीवन जीने की जीवनशैली है।”

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अधिकारियों ने सभी प्रतिभागियों से नियमित योग अपनाने और इसे दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाने का आह्वान किया। अंत में सभी ने स्वस्थ एवं संतुलित जीवन के लिए नियमित योग करने का संकल्प लिया।

ASUS Vivobook Laptop Buy Now

📢 The India Speaks में रिपोर्टर भर्ती शुरू!

क्या आपके पास खबरों की समझ है? क्या आप अपने क्षेत्र की सच्चाई सामने लाना चाहते हैं?

🔍 The India Speaks अपने नेटवर्क के विस्तार के लिए स्थानीय रिपोर्टर नियुक्त कर रहा है।

✍️ ज़िम्मेदारियां:

✅ पात्रता:

💼 लाभ:

📲 आवेदन करें:

📧 ईमेल: editor@theindiaspeaks.com
📞 मोबाइल: 7772828778

⚠️ यह भर्ती केवल गंभीर और ज़िम्मेदार अभ्यर्थियों के लिए है। स्थान सीमित हैं।