📢 अपने क्षेत्र से जुड़ी भ्रष्टाचार की खबरे या विज्ञापन देने के लिए संपर्क करे
📞 7772828778 | 📩 Email: editor@theindiaspeaks.com

अनुभवी नेतृत्व से पशुधन विकास और किसान कल्याण को मिलेगी नई दिशा : रेणु बाला गुप्ता

करनाल | राजेंद्र करनाल

हरियाणा पशुधन विकास बोर्ड के नवनियुक्त चेयरमैन एडवोकेट अशोक कुमार सिरसी का शनिवार को चौधरी कॉलोनी स्थित महापौर रेणु बाला गुप्ता के निवास पर आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर भाजपा के पूर्व कार्यकारी जिलाध्यक्ष बृज गुप्ता भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

नियुक्ति पर दी शुभकामनाएं

महापौर रेणु बाला गुप्ता एवं पूर्व कार्यकारी जिलाध्यक्ष बृज गुप्ता ने एडवोकेट अशोक कुमार सिरसी को हरियाणा पशुधन विकास बोर्ड का चेयरमैन नियुक्त किए जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि उनके अनुभव, दूरदर्शी सोच और जनसेवा के प्रति समर्पण से प्रदेश में पशुधन विकास, किसान कल्याण तथा ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई दिशा और गति मिलेगी।

महापौर रेणु बाला गुप्ता ने कहा कि हरियाणा सरकार द्वारा अशोक कुमार सिरसी जैसे अनुभवी, संवेदनशील और जनहित के प्रति समर्पित व्यक्तित्व को यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपना सराहनीय निर्णय है। उन्होंने विश्वास जताया कि वे अपनी कार्यकुशलता और अनुभव के बल पर पशुधन क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल करते हुए किसानों और पशुपालकों के हितों को और अधिक सशक्त बनाएंगे।

दायित्व का पूरी निष्ठा से निर्वहन करने का संकल्प

हरियाणा पशुधन विकास बोर्ड के चेयरमैन एडवोकेट अशोक कुमार सिरसी ने महापौर रेणु बाला गुप्ता एवं बृज गुप्ता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी नेतृत्व एवं हरियाणा सरकार ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि पशुधन विकास, किसानों के हितों की रक्षा तथा जनकल्याण से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता देना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगा।

कार्यक्रम के अंत में महापौर रेणु बाला गुप्ता ने ईश्वर से एडवोकेट अशोक कुमार सिरसी के सफल, यशस्वी एवं जनहितकारी कार्यकाल की मंगलकामना करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में हरियाणा पशुधन विकास बोर्ड नई उपलब्धियां हासिल करेगा।

ASUS Vivobook Laptop Buy Now

Leave a Reply

📢 The India Speaks में रिपोर्टर भर्ती शुरू!

क्या आपके पास खबरों की समझ है? क्या आप अपने क्षेत्र की सच्चाई सामने लाना चाहते हैं?

🔍 The India Speaks अपने नेटवर्क के विस्तार के लिए स्थानीय रिपोर्टर नियुक्त कर रहा है।

✍️ ज़िम्मेदारियां:

✅ पात्रता:

💼 लाभ:

📲 आवेदन करें:

📧 ईमेल: editor@theindiaspeaks.com
📞 मोबाइल: 7772828778

⚠️ यह भर्ती केवल गंभीर और ज़िम्मेदार अभ्यर्थियों के लिए है। स्थान सीमित हैं।