📢 अपने क्षेत्र से जुड़ी भ्रष्टाचार की खबरे या विज्ञापन देने के लिए संपर्क करे
📞 7772828778 | 📩 Email: editor@theindiaspeaks.com

बड़वाह थाना स्थानांतरण पर शॉल-श्रीफल व स्मृति चिह्न देकर किया सम्मान, जनहितैषी कार्यशैली की सराहना

कसरावद। कसरावद थाना प्रभारी राजेंद्र बर्मन के बड़वाह थाना स्थानांतरण पर सर्व आदिवासी समाज कसरावद द्वारा भावभीनी विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर समाज के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने पुष्पमालाओं, शॉल-श्रीफल एवं स्मृति चिह्न भेंट कर उनका सम्मान किया तथा उनके कार्यकाल की सराहना की।

समारोह को संबोधित करते हुए समाजजनों ने कहा कि राजेंद्र बर्मन ने अपने कार्यकाल के दौरान निष्पक्ष, संवेदनशील एवं जनहितैषी कार्यशैली से आमजन का विश्वास जीता। उन्होंने कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के साथ-साथ सामाजिक समरसता और जनसहयोग को भी हमेशा प्राथमिकता दी। यही कारण है कि उन्होंने पुलिस और जनता के बीच विश्वास का मजबूत रिश्ता कायम किया।

वक्ताओं ने कहा कि कसरावद में उनके कार्यकाल को लंबे समय तक याद रखा जाएगा। आमजन की समस्याओं के प्रति उनकी संवेदनशीलता और निष्पक्ष कार्रवाई ने उन्हें क्षेत्र में एक लोकप्रिय पुलिस अधिकारी के रूप में पहचान दिलाई। समाज के लोगों ने उनके कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे अधिकारी जनता के बीच विश्वास बढ़ाने का काम करते हैं।

बड़वाह में सफल कार्यकाल की दी शुभकामनाएं

विदाई समारोह में उपस्थित समाजजनों ने राजेंद्र बर्मन को बड़वाह थाना में नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल एवं सफल कार्यकाल की कामना की। सभी ने आशा व्यक्त की कि वे अपनी कार्यशैली से वहां भी जनता का विश्वास जीतेंगे।

सम्मान समारोह में राजेंद्र बर्मन ने सर्व आदिवासी समाज एवं कसरावद की जनता का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि कसरावद में उन्हें हमेशा जनता का स्नेह, सहयोग और सम्मान मिला, जिसे वे जीवनभर स्मरण रखेंगे। उन्होंने कहा कि समाज का यह सम्मान उनके लिए हमेशा प्रेरणास्रोत रहेगा।

कार्यक्रम में उमेश ठाकुर, पदम सिंह जमरे, राजकुमार मोहरे, नानसिंह मंडलोई, सोमल चौहान, कपिल खराड़े, अरविंद भूरिया, निहाल चौहान, लक्ष्मण मंडलोई, अरुण माथुर, कृष्णा मंडलोई, शंकर मेड़ा, गोलू गिरवाल, विजय बड़ोले, रोहित ठाकुर, प्रवीण मोहिने, अंकित ओसारी, राहुल गिरवाल, विशाल भाभर, अनिल बड़ोले, चंदन बामनिया, अखलेश भूरिया, रोहित चौहान सहित सर्व आदिवासी समाज के अनेक सदस्य उपस्थित रहे।

ASUS Vivobook Laptop Buy Now

Leave a Reply

📢 The India Speaks में रिपोर्टर भर्ती शुरू!

क्या आपके पास खबरों की समझ है? क्या आप अपने क्षेत्र की सच्चाई सामने लाना चाहते हैं?

🔍 The India Speaks अपने नेटवर्क के विस्तार के लिए स्थानीय रिपोर्टर नियुक्त कर रहा है।

✍️ ज़िम्मेदारियां:

✅ पात्रता:

💼 लाभ:

📲 आवेदन करें:

📧 ईमेल: editor@theindiaspeaks.com
📞 मोबाइल: 7772828778

⚠️ यह भर्ती केवल गंभीर और ज़िम्मेदार अभ्यर्थियों के लिए है। स्थान सीमित हैं।