📢 अपने क्षेत्र से जुड़ी भ्रष्टाचार की खबरे या विज्ञापन देने के लिए संपर्क करे
📞 7772828778 | 📩 Email: editor@theindiaspeaks.com

22 वर्षों की प्रतीक्षा होगी पूर्ण, भव्य प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर श्रीसंघ में उत्साह

बड़वाह | The India Speaks

बड़वाह स्थित श्री सर्व संभवनाथ जिनालय एवं गुरु मंदिर की प्रतिष्ठा का शुभ मुहूर्त आगामी 12 जुलाई को निर्धारित किया गया है। युगप्रभावक गुरुदेव पुण्य सम्राट श्रीमद् विजय जयन्तसेन सूरीश्वर जी महाराजा के शिष्य एवं वर्तमान गच्छाधिपति श्री नित्यसेन सूरीश्वर जी म.सा. ने बड़वाह श्रीसंघ को यह शुभ मुहूर्त प्रदान किया। आषाढ़ वदी तेरस, रविवार के पावन अवसर पर आयोजित होने वाले इस त्रिदिवसीय प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर समाजजनों में हर्ष और उल्लास का वातावरण बना हुआ है।

17 मई को पिपलोदा (जावरा) में विराजमान गच्छाधिपति श्री के मुखारविंद से प्रतिष्ठा मुहूर्त प्रदान किया गया। इस अवसर पर त्रिस्तुतिक अध्यक्ष सुरेश जी तातेड़ (राजगढ़), धर्मचंद जी बोहरा (इंदौर), उत्तमचंद जी चंडालिया (रिंगनोद), दिलीप जी (इंदौर) सहित बड़वाह श्रीसंघ के विजय जी बाफना, ललित जी सुराणा, धर्मेंद्र जी सुराणा, रमेश जी गुड़वाले, निर्मल जी बम, विजय जी पारख, मनीष जी जेलमी, अजय जी पारख एवं अभिनव जी पारख विशेष रूप से उपस्थित रहे।

गाजे-बाजे और जयघोष के साथ हुआ स्वागत

मुहूर्त घोषणा के पश्चात श्री सर्व संभवनाथ मंदिर समिति के सदस्यों एवं महिला मंडल ने गाजे-बाजे, जयघोष और भक्ति उत्साह के साथ इस शुभ अवसर का स्वागत किया। आयोजन स्थल पर श्रद्धा, भक्ति और आनंद का विशेष वातावरण देखने को मिला।

“श्रीसंघ ने सभी धर्मप्रेमी बंधुओं से प्रतिष्ठा महोत्सव में अधिक से अधिक संख्या में पधारकर धर्मलाभ लेने की अपील की है।”

भव्य जिनालय परिसर बनेगा श्रद्धा का केंद्र

इंदौर–इच्छावर हाईवे रोड पर स्थित श्री सर्व संभवनाथ मंदिर का विशाल परिसर लगभग 24 हजार स्क्वेयर फीट क्षेत्र में फैला हुआ है। आकर्षक स्थापत्य शैली से निर्मित यह जिनालय क्षेत्र श्रद्धालुओं के लिए आस्था और भक्ति का प्रमुख केंद्र बन चुका है।

मंदिर में भगवान श्री सर्व संभवनाथ, श्री विमलनाथ भगवान एवं श्री सीमंधर स्वामी विराजमान हैं। साथ ही गुरु भगवंत स्वरूप श्री गौतम स्वामी, श्रीमद् राजेंद्र सूरिश्वर जी महाराजा एवं श्री यतिंद्र सूरिश्वर जी महाराजा की प्रतिमाएं भी स्थापित हैं। इसके अतिरिक्त शासन देव, यक्ष एवं यक्षिणियों की दिव्य प्रतिमाएं मंदिर की शोभा बढ़ा रही हैं।

विशेष बात यह है कि भगवान मेहमान स्वरूप पिछले 22 वर्षों से विराजमान हैं और अब ध्वज पताका फहराने के साथ भव्य प्रतिष्ठा महोत्सव की प्रतीक्षा पूर्ण होने जा रही है।

ऐसे शुरू हुआ बड़वाह जिनालय का सपना

मीडिया प्रभारी ब्रजेश बोहरा ने बताया कि गच्छनायक गुरूदेव श्रीमद् विजय जयन्तसेन सूरीश्वर जी महाराजा ने नागदा शांतिनाथ जिनालय प्रतिष्ठा के दौरान श्रीमती निर्मला भंवरलाल मेहता (निरू बेन) को बड़वाह में जिनालय हेतु भूमि दान तथा दिलीप चंडालिया (रिंगनोद) एवं पूर्व परिषद राष्ट्रीय अध्यक्ष भंवरलाल कटारिया (बेंगलुरु) को जिनालय निर्माण की प्रेरणा प्रदान की थी।

22 नवम्बर 2004 को बाग नगर में खनन मुहूर्त प्रदान किया गया था, जबकि 2 दिसम्बर 2004 को खनन कार्य सम्पन्न हुआ। इसके बाद वर्ष 2006 में पुण्य सम्राट के शिष्य मुनिराज विनयरत्न विजय जी म.सा. एवं मुनिराज सिद्धरत्न विजय जी म.सा. की निश्रा में जिनालय की चल प्रतिष्ठा सम्पन्न हुई।

वर्षों की गुरुभक्ति, समाज की आस्था और निरंतर प्रयासों के बाद अब प्रतिष्ठा का शुभ मुहूर्त प्राप्त होने से समाजजनों में विशेष उत्साह देखा जा रहा है।

ASUS Vivobook Laptop Buy Now

Leave a Reply

📢 The India Speaks में रिपोर्टर भर्ती शुरू!

क्या आपके पास खबरों की समझ है? क्या आप अपने क्षेत्र की सच्चाई सामने लाना चाहते हैं?

🔍 The India Speaks अपने नेटवर्क के विस्तार के लिए स्थानीय रिपोर्टर नियुक्त कर रहा है।

✍️ ज़िम्मेदारियां:

✅ पात्रता:

💼 लाभ:

📲 आवेदन करें:

📧 ईमेल: editor@theindiaspeaks.com
📞 मोबाइल: 7772828778

⚠️ यह भर्ती केवल गंभीर और ज़िम्मेदार अभ्यर्थियों के लिए है। स्थान सीमित हैं।