📢 अपने क्षेत्र से जुड़ी भ्रष्टाचार की खबरे या विज्ञापन देने के लिए संपर्क करे
📞 7772828778 | 📩 Email: editor@theindiaspeaks.com

संगठन विस्तार के साथ पत्रकारों के अधिकार, सुरक्षा और कल्याण के लिए सक्रिय भूमिका निभाएगी नई टीम

खरगोन | The India Speaks Desk

पत्रकारों के अधिकारों की रक्षा, सामाजिक सरोकारों को सशक्त बनाने और संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के उद्देश्य से पत्रकार कल्याण परिषद की बड़वाह तहसील कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। नवगठित कार्यकारिणी से क्षेत्र के पत्रकारों को संगठित मंच मिलने के साथ उनके हितों की रक्षा एवं समस्याओं के समाधान की दिशा में नई गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

कार्यकारिणी का गठन राष्ट्रीय अध्यक्ष वेदांती त्रिपाठी की भावना एवं मार्गदर्शन, प्रदेश उपाध्यक्ष संजय शर्मा की सहमति, प्रदेश महासचिव प्रवीण शर्मा की अनुशंसा तथा जिला अध्यक्ष राकेश जायसवाल की स्वीकृति से तहसील अध्यक्ष संतोष मालवीय द्वारा किया गया।

इन पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी

पत्रकार कल्याण परिषद के जिला मीडिया प्रभारी बालकृष्ण यादव के अनुसार, नवगठित कार्यकारिणी में हेमेंद्र पगारे को संरक्षक, विपिन जैन को उपाध्यक्ष, मुकेश खेड़े को महासचिव, लोकेन्द्र परिहार को संगठन सचिव, दिलीप सेन को संगठन मंत्री, लोकेश कोचले को सह सचिव, कुलदीप सिंह अरोरा को कोषाध्यक्ष तथा सुनील परिहार को मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है।

इसके अलावा संगठन को अधिक प्रभावी और व्यापक स्वरूप देने के उद्देश्य से विभिन्न समाचार संस्थानों से जुड़े सक्रिय पत्रकारों को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है। इनमें विशाल कुमरावत, सागर जाट, बाबूलाल सारंग, दिनेश जाट, आनंद राठौर, विशाल सन्नी एवं सोनू नायक शामिल हैं।

पत्रकारों के सम्मान और अधिकारों के लिए रहेगा संगठन का फोकस

राष्ट्रीय अध्यक्ष वेदांती त्रिपाठी ने अपने बधाई संदेश में कहा कि पत्रकार कल्याण परिषद पत्रकारों के सम्मान, सुरक्षा, अधिकारों की रक्षा और उनके कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि नवगठित तहसील कार्यकारिणी संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने, पत्रकारों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने तथा उनकी समस्याओं के समाधान के लिए पूरी निष्ठा और प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेगी।

संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने नवगठित कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों को शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की कि नई टीम संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा पत्रकार हितों की रक्षा के लिए सक्रिय भूमिका निभाएगी।

ASUS Vivobook Laptop Buy Now

Leave a Reply

You missed

📢 The India Speaks में रिपोर्टर भर्ती शुरू!

क्या आपके पास खबरों की समझ है? क्या आप अपने क्षेत्र की सच्चाई सामने लाना चाहते हैं?

🔍 The India Speaks अपने नेटवर्क के विस्तार के लिए स्थानीय रिपोर्टर नियुक्त कर रहा है।

✍️ ज़िम्मेदारियां:

✅ पात्रता:

💼 लाभ:

📲 आवेदन करें:

📧 ईमेल: editor@theindiaspeaks.com
📞 मोबाइल: 7772828778

⚠️ यह भर्ती केवल गंभीर और ज़िम्मेदार अभ्यर्थियों के लिए है। स्थान सीमित हैं।