📢 अपने क्षेत्र से जुड़ी भ्रष्टाचार की खबरे या विज्ञापन देने के लिए संपर्क करे
📞 7772828778 | 📩 Email: editor@theindiaspeaks.com

बलवाड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 5.58 लाख रुपये से अधिक की शराब और वाहन जब्त

बलवाड़ा (खरगोन)। The India Speaks Desk

खरगोन जिले की बलवाड़ा पुलिस ने अवैध शराब के परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 116 लीटर अवैध देशी एवं विदेशी शराब जब्त की है। साथ ही शराब परिवहन में इस्तेमाल की जा रही ब्रेजा कार को भी जब्त किया गया है। जब्त शराब और वाहन की कुल कीमत लगभग 5.58 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड भी पहले से दर्ज है।

मुखबिर की सूचना पर की गई घेराबंदी

पुलिस अधीक्षक रविन्द्र वर्मा के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) शकुन्तला रुहल एवं एसडीओपी बड़वाह अर्चना रावत के मार्गदर्शन में थाना बलवाड़ा पुलिस को 5 जुलाई को सूचना मिली कि इंदौर की ओर से एक ब्रेजा कार में अवैध शराब का परिवहन किया जा रहा है।

सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक रितेश यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया। थाना परिसर के सामने वाहन चेकिंग लगाकर संदिग्ध वाहनों की निगरानी शुरू की गई।

कुछ देर बाद मुखबिर द्वारा बताए गए हुलिये की ब्रेजा कार को रोककर तलाशी ली गई। कार चालक ने अपना नाम जय उर्फ जयु पवार निवासी गणगौर घाट, बड़वाह तथा साथ बैठे व्यक्ति ने अपना नाम मोईन उर्फ राजा निवासी दशहरा मैदान, बड़वाह बताया।

तलाशी के दौरान कार से देशी शराब और ‘मैजिक मोमेंट’ ब्रांड की विदेशी शराब की पेटियां बरामद हुईं। आरोपियों से शराब परिवहन के संबंध में वैध दस्तावेज एवं लाइसेंस मांगा गया, लेकिन वे कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके।

आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज

पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना बलवाड़ा में अपराध क्रमांक 100/2026 के तहत धारा 34(1) एवं 34(2) आबकारी अधिनियम के अंतर्गत मामला दर्ज किया है।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 116 लीटर अवैध शराब, जिसकी अनुमानित कीमत 58,560 रुपये है, तथा परिवहन में प्रयुक्त ब्रेजा कार, जिसकी कीमत लगभग 5 लाख रुपये है, जब्त कर विवेचना शुरू कर दी है।

आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड भी सामने आया

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी जय उर्फ जयु पवार के खिलाफ बड़वाह थाने में आबकारी अधिनियम सहित अन्य धाराओं में कई प्रकरण पहले से दर्ज हैं। वहीं दूसरे आरोपी मोईन उर्फ राजा के विरुद्ध भी बड़वाह थाने में पूर्व से आपराधिक मामला दर्ज है।

पूरी कार्रवाई थाना प्रभारी निरीक्षक रितेश यादव के नेतृत्व में उपनिरीक्षक दिनेश डावर सहित थाना बलवाड़ा के पुलिस बल ने संयुक्त रूप से अंजाम दी। पुलिस अधिकारियों ने इसे अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान की महत्वपूर्ण सफलता बताया है।

ASUS Vivobook Laptop Buy Now

Leave a Reply

📢 The India Speaks में रिपोर्टर भर्ती शुरू!

क्या आपके पास खबरों की समझ है? क्या आप अपने क्षेत्र की सच्चाई सामने लाना चाहते हैं?

🔍 The India Speaks अपने नेटवर्क के विस्तार के लिए स्थानीय रिपोर्टर नियुक्त कर रहा है।

✍️ ज़िम्मेदारियां:

✅ पात्रता:

💼 लाभ:

📲 आवेदन करें:

📧 ईमेल: editor@theindiaspeaks.com
📞 मोबाइल: 7772828778

⚠️ यह भर्ती केवल गंभीर और ज़िम्मेदार अभ्यर्थियों के लिए है। स्थान सीमित हैं।