📢 अपने क्षेत्र से जुड़ी भ्रष्टाचार की खबरे या विज्ञापन देने के लिए संपर्क करे
📞 7772828778 | 📩 Email: editor@theindiaspeaks.com

गुजरात में आयोजित मिस टीन पॉपुलर सीजन-2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन, शहर का नाम किया रोशन

बड़वाह। लोकेश कोचले। The India Speaks Desk

बड़वाह की प्रतिभाशाली युवती तनिषा विकास तोनगरे ने राष्ट्रीय स्तर की सौंदर्य एवं फैशन प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए शहर का नाम रोशन किया है। गुजरात में आयोजित “मिस टीन पॉपुलर मैनहुड इवेंट 2026” के अंतर्गत आयोजित “किड्स पॉपुलर इंडिया” प्रतियोगिता में भाग लेकर तनिषा ने सेकंड रनर अप (द्वितीय उपविजेता) का खिताब अपने नाम किया।

देशभर से आए प्रतिभागियों के बीच हुए इस प्रतिष्ठित आयोजन में तनिषा ने आत्मविश्वास, प्रतिभा और आकर्षक प्रस्तुति के दम पर निर्णायकों को प्रभावित किया। उनकी इस उपलब्धि से परिवार, मित्रों और शहरवासियों में खुशी का माहौल है।

पहली बार मिला राष्ट्रीय मंच पर खुद को साबित करने का अवसर

तनिषा तोनगरे ने बताया कि यह उनके जीवन का पहला अवसर था जब उन्हें राष्ट्रीय स्तर की फैशन एवं मॉडलिंग प्रतियोगिता में भाग लेने का मौका मिला। प्रतियोगिता का आयोजन किड्स पॉपुलर इंडिया के डायरेक्टर उजर शेख के निर्देशन में किया गया था।

कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को ग्रूमिंग सेशन, प्रोफेशनल फोटोशूट, रैम्प वॉक, फैशन प्रस्तुति तथा विभिन्न रचनात्मक गतिविधियों में भाग लेने का अवसर मिला। देश के कई शहरों से आए प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

तनिषा ने बताया कि प्रतियोगिता में कई प्रतिभागियों के बीच प्रतिस्पर्धा काफी चुनौतीपूर्ण थी, लेकिन निरंतर अभ्यास और आत्मविश्वास के बल पर उन्हें सेकंड रनर अप का सम्मान प्राप्त हुआ। उन्होंने कहा कि इस उपलब्धि ने उन्हें आगे और बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया है।

“माता-पिता, दीदी और जीजाजी के सहयोग तथा प्रोत्साहन के बिना यह सफलता संभव नहीं थी। परिवार के विश्वास ने मुझे हर कदम पर आगे बढ़ने की ताकत दी है।”

पढ़ाई के साथ मॉडलिंग में भी बनाना चाहती हैं पहचान

तनिषा ने बताया कि उन्हें बचपन से ही फैशन और मॉडलिंग में रुचि रही है। उनका मानना है कि पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद, कला और मॉडलिंग जैसी गतिविधियां भी व्यक्तित्व विकास के लिए आवश्यक हैं।

उन्होंने कहा कि आज लड़कियां हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं और अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही हैं। भविष्य में भी वे शिक्षा के साथ-साथ मॉडलिंग के क्षेत्र में निरंतर प्रयास करती रहेंगी और अपने लक्ष्य को हासिल करने तक नहीं रुकेंगी।

तनिषा की इस उपलब्धि पर बड़वाह क्षेत्र के लोगों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।

ASUS Vivobook Laptop Buy Now

Leave a Reply

📢 The India Speaks में रिपोर्टर भर्ती शुरू!

क्या आपके पास खबरों की समझ है? क्या आप अपने क्षेत्र की सच्चाई सामने लाना चाहते हैं?

🔍 The India Speaks अपने नेटवर्क के विस्तार के लिए स्थानीय रिपोर्टर नियुक्त कर रहा है।

✍️ ज़िम्मेदारियां:

✅ पात्रता:

💼 लाभ:

📲 आवेदन करें:

📧 ईमेल: editor@theindiaspeaks.com
📞 मोबाइल: 7772828778

⚠️ यह भर्ती केवल गंभीर और ज़िम्मेदार अभ्यर्थियों के लिए है। स्थान सीमित हैं।