📢 अपने क्षेत्र से जुड़ी भ्रष्टाचार की खबरे या विज्ञापन देने के लिए संपर्क करे
📞 7772828778 | 📩 Email: editor@theindiaspeaks.com

6 महीने से बनी समस्या पर कार्रवाई, निर्देश के बाद शुरू हुआ सुधार कार्य

बड़वाह। The India Speaks Desk

इंदौर-इच्छापुर स्टेट हाइवे पर काटकूट फाटे से बड़वाह के बीच सड़क किनारे बने खतरनाक गड्ढों को लेकर द इंडिया स्पीक्स द्वारा उठाए गए मुद्दे का असर अब जमीन पर दिखाई देने लगा है। लंबे समय से बने गहरे गड्ढों को भरने का कार्य शुरू कर दिया गया है, जिससे राहगीरों ने राहत की सांस ली है।

🛠️ परियोजना निदेशक के निर्देश के बाद एक्शन

खंडवा परियोजना निदेशक श्री सोनी से बातचीत के बाद उन्होंने तत्काल जांच और कार्रवाई के निर्देश दिए थे। जिसके बाद हाइवे किनारे बने गड्ढों की फिलिंग का कार्य शुरू किया गया।

⚠️ 6 महीने से बना था खतरा

गौरतलब है कि पिछले करीब 6 महीनों से सड़क किनारे 2 से 6 फीट तक गहरे गड्ढे बने हुए थे, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा लगातार बना हुआ था। खासकर ओवरटेक के दौरान वाहन चालकों को जान का जोखिम उठाना पड़ रहा था।

📢 अब आगे की कार्रवाई पर नजर

फिलहाल गड्ढों की भराई से राहत जरूर मिली है, लेकिन अब यह देखना होगा कि विभाग स्थायी समाधान की दिशा में कितनी तेजी से काम करता है।

ASUS Vivobook Laptop Buy Now

Leave a Reply

📢 The India Speaks में रिपोर्टर भर्ती शुरू!

क्या आपके पास खबरों की समझ है? क्या आप अपने क्षेत्र की सच्चाई सामने लाना चाहते हैं?

🔍 The India Speaks अपने नेटवर्क के विस्तार के लिए स्थानीय रिपोर्टर नियुक्त कर रहा है।

✍️ ज़िम्मेदारियां:

✅ पात्रता:

💼 लाभ:

📲 आवेदन करें:

📧 ईमेल: editor@theindiaspeaks.com
📞 मोबाइल: 7772828778

⚠️ यह भर्ती केवल गंभीर और ज़िम्मेदार अभ्यर्थियों के लिए है। स्थान सीमित हैं।