📢 अपने क्षेत्र से जुड़ी भ्रष्टाचार की खबरे या विज्ञापन देने के लिए संपर्क करे
📞 7772828778 | 📩 Email: editor@theindiaspeaks.com

138.34 लीटर कच्ची, देशी और विदेशी शराब जब्त, 13 लोगों पर आबकारी एक्ट में केस; महेश्वर रोड से गणगौर घाट तक चला अभियान

बड़वाह। द इंडिया स्पीक्स।

बड़वाह थाना पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों पर एक साथ दबिश दी। पुलिस के अनुसार 15 अगस्त की रात से 16 अगस्त की सुबह तक चलाए गए अभियान में 12 अलग-अलग ठिकानों से कुल 138.34 लीटर कच्ची, देशी और विदेशी शराब बरामद की गई, जिसकी अनुमानित कीमत 34,960 रुपये बताई गई है। मामले में शराब विक्रय से जुड़े कुल 13 लोगों के खिलाफ आबकारी एक्ट की धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किए गए हैं।

पुलिस के मुताबिक थाना क्षेत्र में पिछले कई दिनों से अवैध शराब के विक्रय और परिवहन की सूचनाएं मिल रही थीं। कई बार दबिश के बावजूद सफलता नहीं मिलने के बाद पुलिस ने मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया। इसके बाद 15 अगस्त की रात और 16 अगस्त की सुबह अलग-अलग पुलिस टीमों ने थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर एक साथ दबिश दी।

इन इलाकों में हुई कार्रवाई

पुलिस के अनुसार महेश्वर रोड, मानकर मोहल्ला, जयमलपुरा, ग्राम नाया, काटकूट फाटा, गवली मोहल्ला और गणगौर घाट सहित अलग-अलग स्थानों पर आरोपियों के घरों और दुकानों पर दबिश दी गई।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने कुल 138.34 लीटर अवैध शराब बरामद की। पुलिस का कहना है कि शराब को पुलिस से बचने के लिए अलग-अलग गुप्त स्थानों पर छिपाकर रखा गया था।

पुलिस के अनुसार कार्रवाई में अमरजीत अरोरा (53), मदन मानकर (40), कमल उर्फ कमलेश बामनिया (38), राकेश चौहान (46), सुमेरसिंह मगरे (40), ओमप्रकाश सिर्वी (52), अजय चौहान (31), देवराम बंजारा (43), राहुल मेहता (20), दीपक साध (35), पवन वर्मा (34), जग्गी उर्फ जगदीश यादव (38) और रमाबाई मंडलोई (54) के विरुद्ध प्रकरण दर्ज किए गए हैं।

पुलिस ने सभी मामलों में आबकारी एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की है।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर अभियान

पुलिस के अनुसार अवैध शराब के परिवहन और विक्रय पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस महानिरीक्षक इंदौर जोन इंदौर (ग्रामीण) अनुराग एवं उप पुलिस महानिरीक्षक निमाड़ रेंज खरगोन सिमाला प्रसाद के निर्देश पर अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक खरगोन रविन्द्र वर्मा के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) शकुंतला रुहल और एसडीओपी अर्चना रावत के मार्गदर्शन में बड़वाह पुलिस ने यह कार्रवाई की।

थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने संभाला मोर्चा

कार्रवाई थाना प्रभारी निरीक्षक राजेन्द्र बर्मन के नेतृत्व में की गई। अभियान में उपनिरीक्षक पवन अचाले, उपनिरीक्षक शकुन्तला डोडवे, सउनि राजासिंह किराडे सहित थाना पुलिस के अधिकारी-कर्मचारी शामिल रहे।

पुलिस के अनुसार क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

ASUS Vivobook Laptop Buy Now

Leave a Reply

📢 The India Speaks में रिपोर्टर भर्ती शुरू!

क्या आपके पास खबरों की समझ है? क्या आप अपने क्षेत्र की सच्चाई सामने लाना चाहते हैं?

🔍 The India Speaks अपने नेटवर्क के विस्तार के लिए स्थानीय रिपोर्टर नियुक्त कर रहा है।

✍️ ज़िम्मेदारियां:

✅ पात्रता:

💼 लाभ:

📲 आवेदन करें:

📧 ईमेल: editor@theindiaspeaks.com
📞 मोबाइल: 7772828778

⚠️ यह भर्ती केवल गंभीर और ज़िम्मेदार अभ्यर्थियों के लिए है। स्थान सीमित हैं।