बड़वाह में महिला एवं बाल विकास विभाग का आयोजन; बच्चों ने केक काटकर मनाया जन्मदिन, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की समस्याओं पर भी हुई चर्चा
बड़वाह। The India Speaks Desk।
महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा जनपद पंचायत कार्यालय में ‘मंगल दिवस’ के अंतर्गत बच्चों के जन्मदिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगर पालिका अध्यक्ष राकेश गुप्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नगर पालिका अध्यक्ष राकेश गुप्ता ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की समस्याओं को लेकर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के कई आंगनवाड़ी भवनों की स्थिति ठीक नहीं है, जिसके कारण कार्यकर्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
उन्होंने कार्यकर्ताओं को भरोसा दिलाया कि आंगनवाड़ी केंद्रों को व्यवस्थित और सुसज्जित करने के लिए जल्द ही शासन-प्रशासन के समक्ष मांग रखी जाएगी।
कार्यक्रम में भाजपा नेता माहिम ठाकुर, नगर मंडल अध्यक्ष अंकित गुप्ता, पार्षद रूपसिंह रावत, महिला पार्षद सोनल विजय महाजन और विजयालक्ष्मी तोमर विशेष रूप से मौजूद रहीं। कार्यक्रम का संचालन वार्ड क्रमांक 7 की आंगनवाड़ी कार्यकर्ता शिखा पारगिर ने किया।
कविता पाठ और केक काटकर मनाया बच्चों का जन्मदिन
कार्यक्रम के दौरान भाजपा नेता माहिम ठाकुर और नगर मंडल अध्यक्ष अंकित गुप्ता ने ‘मंगल दिवस’ के महत्व तथा महिला एवं बाल विकास विभाग की योजनाओं की जानकारी दी।
महिला पार्षद सोनल विजय महाजन ने कविता पाठ कर कार्यक्रम में उपस्थित लोगों का उत्साह बढ़ाया। इसके बाद अतिथियों ने बच्चों के साथ केक काटकर उनका जन्मदिन मनाया और बच्चों को मिठाई खिलाई।
कार्यकर्ताओं ने बच्चों को दिए उपहार
कार्यक्रम का आयोजन महिला एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी नंदराम चौहान, सुपरवाइजर वंदना सिटोले और ब्लॉक कोऑर्डिनेटर चंद्रप्रकाश लोधा के मार्गदर्शन में किया गया।
इस दौरान नगर के विभिन्न वार्डों की आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं। कार्यक्रम के समापन पर आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा बच्चों को उपहार भी वितरित किए गए।
कार्यक्रम के अंत में पर्यवेक्षक वंदना सिटोले ने सभी अतिथियों, कार्यकर्ताओं और उपस्थितजनों के प्रति आभार व्यक्त किया।












