📢 अपने क्षेत्र से जुड़ी भ्रष्टाचार की खबरे या विज्ञापन देने के लिए संपर्क करे
📞 7772828778 | 📩 Email: editor@theindiaspeaks.com

नर्सरी से आठवीं तक हिंदी एवं अंग्रेजी माध्यम में मिलेगा शिक्षण, बच्चों के सर्वांगीण विकास पर रहेगा विशेष फोकस

खंडार (राजस्थान)। सत्यनारायण शर्मा | The India Speaks

खंडार स्थित साहू समाज धर्मशाला में महर्षि पब्लिक स्कूल का उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला मंत्री गंगाशंकर गौतम द्वारा फीता काटकर किया गया। इसके पश्चात मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर विधिवत कार्यक्रम की शुरुआत की गई।

स्कूल के निदेशक डॉ. महावीर साहू ने बताया कि विद्यालय में नर्सरी से लेकर आठवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान की जाएगी। उन्होंने कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखते हुए आधुनिक शिक्षण पद्धति के साथ अध्ययन कराया जाएगा।

डॉ. साहू ने बताया कि विद्यालय में हिंदी एवं अंग्रेजी दोनों माध्यमों में शिक्षा की व्यवस्था रहेगी, जिससे विद्यार्थियों और अभिभावकों को अपनी सुविधा के अनुसार माध्यम चुनने का अवसर मिलेगा। यह विद्यालय वालेर रोड स्थित खेड़ापति हनुमान मंदिर के पास संचालित होगा।

कार्यक्रम का संचालन शीतल शर्मा एवं मोनिका साहू ने किया। उद्घाटन समारोह में गंगाशंकर शर्मा, वीरबल गुर्जर, मानवेंद्र आंकोदिया, योगेश राठौड़, शंकरलाल साहू, जगदीश राठौड़, संजू सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। उपस्थित अतिथियों ने विद्यालय की सफलता और क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के विस्तार की शुभकामनाएं दीं।

ASUS Vivobook Laptop Buy Now

Leave a Reply

📢 The India Speaks में रिपोर्टर भर्ती शुरू!

क्या आपके पास खबरों की समझ है? क्या आप अपने क्षेत्र की सच्चाई सामने लाना चाहते हैं?

🔍 The India Speaks अपने नेटवर्क के विस्तार के लिए स्थानीय रिपोर्टर नियुक्त कर रहा है।

✍️ ज़िम्मेदारियां:

✅ पात्रता:

💼 लाभ:

📲 आवेदन करें:

📧 ईमेल: editor@theindiaspeaks.com
📞 मोबाइल: 7772828778

⚠️ यह भर्ती केवल गंभीर और ज़िम्मेदार अभ्यर्थियों के लिए है। स्थान सीमित हैं।